Breaking News

आज 38 करोड़ लोगों को मोदी सरकार देने जा रही ये बड़ा तोहफा, जानें आपको कैसे होगा लाभ

मोदी सरकार आज ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करने जा रही है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से की गई इस पहल का लाभ लगभग 38 करोड़ श्रमिकों को होगा। इस पोर्टल में निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं।

कार्ड और टोल फ्री नंबर जारी

श्रमिकों की मदद के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 की भी शुरुआत करेगी। इसके माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे। इस पहल के तहत श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसमें 12 अंकों का यूनिक नंबर दिया जायेगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को अलग पहचान मिलेगी। यह कार्ड पूरे देश में मान्य होगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए ये फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। श्रमिकों का विवरण राज्य सरकारों और विभागों द्वारा भी शेयर किया जाएगा। आपको बता दें कि मंगलवार को श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने ई-श्रम पोर्टल का लोगो भी जारी कर दिया गया था।

क्यों थी इसकी आवश्यकता

बता दें कि बीते साल कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने के बाद बड़े पैमाने पर मजदूरों ने घर वापसी की थी। मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट आ गया था। इसी के बाद डेटाबेस तैयार करने पर भी जोर दिया गया। कोरोना की दूसरी लहर में भी कुछ कमियां नजर आईं थीं। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जल्द से जल्द डेटाबेस तैयार करने को बताय था, जिससे मजदूरों को समाजिक कल्याण या अन्य अवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सके।