Breaking News

अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय ट्रक चालक को 15 माह जेल की सजा सुनाई गई

अमेरिका में एक भारतीय ट्रक चालक लवप्रीत सिंह को धन शोधन और अवैध तरीके से हथियार रखने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। न्याय मंत्रालय के मुताबिक, इंडिया के लवप्रीत ने मार्च में धन शोधन का एक आरोप स्वीकार कर लिया है।

उसने एक धोखाधड़ी योजना के तौर पर अपने एक साथी से धन लेने और उसे कहीं और पहुंचाने का दोष स्वीकार किया। साथ ही गैरकानूनी ढंग से हथियार (फायर आर्म) रखने का भी आरोप स्वीकार किया। अदालत में मुकदमे और गवाही के अनुसार, सिंह ने 2015 से लेकर 2018 तक अमेरिका तथा भारत में नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। साथ ही उस पर धन शोधन का आरोप भी लगाया गया।