Breaking News

अमेरिका के ओरेगॉन में जहां लू के कारण 116 लोगो की गई जान, तो दूसरी जगह तूफान ने मचाया कहर

अमेरिका के ओरेगॉन में जहां लू के कारण जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 116 हो गई है वहीं फ्लोरिडा, जॉर्जिया कैरोलिना और मैसाचुसेट्स में एल्सा तूफान ने कहर मचाया हुआ है। इस तूफान में जहां फ्लोरिडा के एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं जॉर्जिया में 10 लोग घायल भी हो गए हैं। देश के चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताया कि बृहस्पतिवार को लू ने नौ और लोगों की जान ले ली है। ओरेगॉन के गवर्नर कैट ब्राउन ने राज्य में गर्मी के आपात हालात से निपटने केलिए अपनी सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।

अमेरिका के ओरेगॉन, वाशिंगटन और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में चल रही लू के कारण तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूसरी तरफ अमेरिका में एल्सा तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ धराशाई हो गए हैं जिसके चलते रास्ते में कई वाहन चपेट में आए हैं। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने अभी इसके और बने रहने की आशंका जताई है। तूफान के चलते फिलहाल 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। फ्लोरिडा के उत्तरी खाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के भी समाचार हैं।

बाढ़ और बारिश की आशंका

जॉर्जिया में आए एल्सा तूफान के कारण 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां बुधवार शाम से ही बवंडर की चेतावनी जारी की गई थी। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा है कि फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस कारण क्षेत्र में बाढ़ का भी खतरा है। यहां कई जगहों पर सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं।