Breaking News

अब UP में TATA समूह सैन्य विमानों का करेगा निर्माण, 22 हजार करोड़ की हो चुकी है डील

उत्तर प्रदेश में मेक इन इंडिया के तहत बहुत बड़े निवेश की तैयारी है। प्रदेश में टाटा एयरबस का प्लांट लगेगा। बताया जा रहा है कि केंद्र से 22 हजार करोड़ रुपए की डील हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश में टाटा समूह सैन्य विमानों का निर्माण करेगा। ज्ञात हो कि टाटा समूह देश की पहली निजी कंपनी होगी जो मेक इन इंडिया के तहत सैन्य विमानों का निर्माण करेगी। टाटा समूह अब तक इन सैन्य विमानों को हैदराबाद या बेंगलुरु में तैयार करने की योजना बना रहा था। अब टाटा समूह इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का भी रुख कर रहा है। टाटा सी-295 व एयरबस विमानों का निर्माण करेगा। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत सी-295 एयरबस विमानों का निर्माण किया जाना है।

सैन्य परिवहन में इस्तेमाल होने वाले इन एयरबस को केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है। इस परियोजना के तहत इंडियन एयर फोर्स को 56 एयरबस मिलेंगे। केंद्र सरकार और टाटा समूह के साथ हुए करार के तहत स्पेन से 48 माह के अंदर 16 परिवहन विमान भारत आएगा। 60 दशक के बाद यह भारत का पहला यूरोपियन फर्म से रक्षा अनुबंध समझौता है। अगले 10 वर्षों में शेष 48 विमानों का निर्माण टाटा कंसोर्टियम कंपनी मेक इन इंडिया के तहत सैन्य विमानों का निर्माण करेगी।

केंद्र और टाटा ग्रुप में 6 साल पहले ही इस परियोजना पर सहमति बन गई थी। टाटा द्वारा तैयार किए जा रहे सी-295 एक बहु भूमिका परिवहन वाला विमान होगा। इस विमान से अधिकतम पे-लोड क्षमता 9.25 टन है। इस विमान की खासियत होगी कि यह छोटे रनवे वाले एयरपोर्ट पर भी आसानी से उतर व उड़ान भर सकता है। सभी 56 विमान स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट के साथ स्थापित किए जाएगा। यह परियोजना भारत में एयरो स्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगी।