Breaking News

अफ्रीकी देश कोंगो में स्थानीय लोगों के समूह द्वारा भारतीयों के प्रतिष्ठानों में लूटपाट और वाहनों पर हमला

अफ्रीकी देश कोंगो में स्थानीय लोगों के समूह द्वारा भारतीयों के प्रतिष्ठानों और वाहनों पर हमले की खबर है। इन हमलों में भारी नुकसान होने की खबर है। ये हमले भारत में कोंगो के एक छात्र की पुलिस हिरासत में मौत की प्रतिक्रिया स्वरूप हुए हैं। जोआ मालू नाम के इस छात्र की बेंगलुरु में मौत हुई थी। उसकी मौत की सूचना कोंगो पहुंचते ही वहां के लोगों ने पिछले हफ्ते भी भारतीयों के प्रतिष्ठानों और व्यापारिक ठिकानों पर लूटपाट की थी। गुरुवार को इस लूटपाट और हमलों का दायरा बढ़ गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के प्रतिष्ठानों पर हमले हुए थे।

भारत में दूसरे कोंगो नागरिक की मौत पर फैली अफवाह

कोगों की पुलिस ने बताया है कि ताजा हमलों में कई भारतीयों की दुकानें और एक गोदाम लूटे गए हैं। एक कार में आग लगा दी गई और तीन अन्य वाहनों पर पथराव हुआ। यह सब भारत में दूसरे कोंगो नागरिक की मौत होने की अफवाह फैलने के बाद हुआ। किंशासा के पुलिस कमिश्नर सिल्वानो कासोंगो ने कहा है कि इन घटनाओं में ज्यादातर अशिक्षित युवा शामिल थे। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और लूटा हुआ कुछ सामान बरामद कर लिया है।