Breaking News

अखिलेश की हुंकार, भाजपा ने कराई है 700 किसानों की हत्या, पश्चिम से होगा सफाया

विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजियों को दौर तेज हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच तल्ख जवाब भी दिये जा रहे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी की बेचैनी दिख रही है। जनता ने समाजवादी सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है और सपा की सरकार बन रही है। सपा के लोगों को जनता सत्ता में दोबारा लौटाएगी। प्रदेश के लोग सपा के गठबंधन को लौटाएंगे। इसमें कोई सरप्राइज नहीं होगा बल्कि स्वाभाविक है। किसानों को लेकर भी सपा प्रमुख ने कहा कि ये किसानों के हक और सम्मान का चुनाव है। बीजेपी ने 700 किसानों की हत्या कराई है। आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हो गयी जिसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होगा।

बदलाव चाहती है यूपी क जनता

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन में जो किसान थे, उन किसानों पर कौन कौन सी धाराएं लगाई गई है। लखीमपुर में किसानों पर न जाने कौन-कौन मुकदमें दर्ज किए गये। जो आंदोलन में गए थे उन्हें अपमानित होना पड़ा। कई लोगों की जान गई, उसके परिवार को कौन देखेगा। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है।

यूपी भाजपा का जुल्म नहीं सहेगा

अखिलेश यादव ने लखीमपुर कांड, तिकोनियां में रौंदे गये किसानों का मुद्दा भी उठाया। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र ‘मोनू’ ने गाड़ी किसानों पर चढ़ा दी थी। कार से रौंदे जाने के बाद किसानों का भी गुस्सा फूट गया। किसानों ने आशीष की गाड़ी के अलावा एक अन्य गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना को लेकर अखिलेश यादव ने उस समय भी कहा था यूपी भाजपा का जुल्म नहीं सहेगा। उन्होंने कहा था कि यही हाल रहा तो यूपी में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।

किसानों की मौत पर कृषि का बयान

ज्ञात हो कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के मामलों पर संसद में भी जमकर हंगामा हुआ था। संसद में मारे गए किसानों को मुआवजा देने की बात उठाई गई थी। कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी ने कहा था कि किसान आंदोलन में 700 किसानों की मौत हुई है। पीएम मोदी ने देश और किसानों से माफी मांगी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से जब पूछा गया कि आंदोलन में कितने किसानों की मौत हुई तो उन्होंने कहा, कोई डेटा नहीं है। राहुल गांधी किसानों के मुद्देे पर बीजेपी सरकार पर हमेशा हमलावर रहे हैं।