Breaking News

होली पर करें ये अचूक उपाय, कंगाल भी हो जाएंगे मालामाल

भारत समेत दुनियाभर में होली (Holi 2021) की तैयारी जोरों पर है। फाल्गुन मास के अंत में गौर पूर्णिमा का दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है तो अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। होली का त्योहार ज्योतिष की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। आप अपनी समस्या के अनुसार होलिका दहन के दिन (28 मार्च) और होली के दिन (29 मार्च) एक से अधिक उपाय कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्रों में होली की रात को सिद्धि की रात कहा गया है। इस दिन नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा दोनों ही बहुत सक्रिय रहते हैं। इसलिए इस दिन का प्रयोग सदियों से सिद्धियां हासिल करने के लिए लोग करते आए हैं। अगर आप भी किसी परेशानी (Wealth, Prosperity, Peace) से जूझ रहे हैं तो इस दिन कुछ उपायों को आजमाकर लाभ और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

शास्त्रों में कई ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं जिन्हें यदि विधि-विधान से किए जाएं तो आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं और आपकी मन मांगी मुरादें भी पूरी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। वैदिक विधि विधान के अनुसार होलिका दहन की रात में कुछ उपायों से आरोग्य सुख की प्राप्ति के साथ आर्थिक समस्याओं का भी निदान हो सकता है।

आपको बता दें कि होली का पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की याद में मनाया जाता है। प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था। नृसिंह भगवान तंत्र साधना के लिए भी जाने जाता हैं। होली के अवसर पर नृसिंह स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

अगर आप अपने जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो होली के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो होली के दिन घर या फिर मंदिर जाकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें सहस्त्रनाम का जाप करें। पूजा समाप्त करने के बाद अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों को दान करें तथा गाय, कुत्ते या अन्य पशुओं को भोजन दें। ऐसा करने से आपका घर धन धान्य से भर सकता है और आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है।

होली पर किए जाने वाले अचूक उपाय 

होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।

– यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।

– होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

– घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।

– धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।

– यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें। फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है। फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।