Breaking News

हैवानों ने नाबालिग को बनाया शिकार, अपहरण कर 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दुष्कर्म जैसी घटना पूरी मानवता के लिए कलंक है लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका एक कारण यह भी है कि हम घटना की निंदा तो करते हैं लेकिन ऐसे कृत्य को करने वाले को त्याग नहीं पाते। शायद यही कारण है कि दुष्कर्म जैसी गिरी नीयत रखने वालों में कानून के साथ—साथ समाज का भी भय खत्म हो गया है। हालांकि दुष्कर्मी बचने न पाएं इसके लिए फार्स्ट ट्रैक कोर्ट भी बना दिए गए हैं, बावजूद इसके मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला बरेली जनपद के सीबीगंज थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर का सामने आया है। जहां फोटो स्टूडियों से लिए घर से निकली नाबालिग लड़की को चार युवकों ने अपहरण कर अपनी हवस शिकार बनाया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार किशोरी स्कूल का फार्म भरने के लिए फोटो खिंचवाने स्टूडियो जा रही थी। रास्ते में उसे चार लड़कों ने उठा लिया और एकांत जगह पर ले जाकर सबने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने चारों आरोपियों की पहचान अपने पड़ोसियों के रूप में की है। आरोपियों ने किशोरी की लोहे की रॉड से पिटाई भी की और घटना को फोन में रिकॉर्ड भी किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

लड़की ने घर लौटने पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इस पर पिता ने उसको अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन गए और घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल चारों आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। वहीं दूसरी तरफ लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।