Breaking News

हारनपुर : भीषण गर्मी और लू के थपेडों ने झुलसाया पारा, 40 डिग्री पार पहुंच

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
सहारनपुर (देवबंद)।भीषण गर्मी और लू के थपेडों से यहां का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी ने प्रचंड रूप धारण किया हुआ है। हाल यह बना हुआ है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कम अंतर रहने के चलते ना तो दिन में चैन मिल पा रहा है और नहीं रात में कोई राहत मिल पा रही है। दिन में शुष्क गर्मी के चलते मौसम के तेवर सुर्ख लाल है। गर्मी का असर यह रहा है कि आज जिले का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पर जाकर रुका। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में आमजन को गर्मी के कोप से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पिछले कई दिनों से गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। दिन के समय चलने वाली लू ने लोगों को घरों में कैद करने को मजबूर कर दिया है। सुबह 10:00 बजे के बाद ही सड़कों पर निकलने वाले लोगों की संख्या दिन चढ़ने के साथ काम होती जा रही है। दोपहर दो-तीन बजे के समय तो महानगर की सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देता हैं। सड़क पर सिर्फ जरूरी काम से निकले लोग ही दिखाई देते हैं। सूरज ढलने तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही रहती है। काम से निकले लोग भी धूप से बचने के लिए या तो छतरी से बचाव करते है या फिर सड़क किनारे लगे ठडे पेय पदार्थो का सहारा लेते है।