Breaking News

सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं कच्चा आम, इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

आम फलों का राजा है लेकिन कच्चा आम भी सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। यह खाने में बहुत खट्टी होती है। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर होता है जिससे शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी नहीं रहती है।

कच्चे आम के फायदे

कच्चा आम खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम का सेवन भी करें।

कच्चे आम में विटामिन-सी होता है जो रक्त कोशिकाओं को लचीला बनाती हैं इससे पूरे शरीर में खून का दौरा सही तरीके से चलता है।

इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक होती है। कच्चे आम में विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

कच्चे आम का सेवन करने से लीवर मजबूत होता है। जिन लोगों को लीवर की परेशानी हो उन्हें कच्चा आम जरूर खाना चाहिए।