Breaking News

सीएम योगी ने देर रात किया 15 IAS अधिकारियों का तबादला, 8 DM पर भी गिरी राज

उत्तर प्रदेश में लगातार मुख्यमंत्री योगी सरकार प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों में बड़ा उलटफेर कर रहे हैं। अब तक वह कई अधिकारियों का तबादला कर चुके है लेकिन अब शुक्रवार देर रात को योगी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इस दौरान सीएम योगी ने इन सभी अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग जिलों मैं तैनात किया है और 8 को नए जिलाधिकारी बनाए है। बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

योगी सरकार की ओर से जारी सूचना के आधार पर खास बात यह है कि इन 8 जिलों के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत अफसरों की सूची में डाल दिया गया है। इन जिलों में नए जिलाधिकारी बनाए गए है। योगी सरकार ने के बाला जी को मेरठ का डीएम बनाया है। वहीं, श्रुति सिंह को इटावा का जिलाधिकारी बनाया है। विशाल भारद्वाज को सीतापुर का डीएम बनाया गया है। दिनेश कुमार ललितपुर के डीएम बने है। इसी तरह रवीश गुप्ता को सुल्तापुर का डीएम बनाया गया है। मंगला प्रसाद गाजीपुर के नए डीएम बने है। आईएएस दिव्या मित्तल को संतकबीर नगर की डीएम बनाया गया है।

 

हालांकि, योगी सरकार ने राज्य में 8 जिलों के डीएम को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। योगी सरकार ने मेरठ के जिलाधिकारी रहे अनिल ढींगरा, इटावा के जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, ललितपुर के जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला, सुल्तानपुर की जिलाधिकारी सी.इंदुमति, गाजीपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्या और मऊ के जिलाधिकारी रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।