Breaking News

सिद्धू के बाद अब कुमारी शैलजा की छुट्टी, उदय भान बने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रधान

हरियाणा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कुमारी शैलजा का हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।वह चार बार विधायक भी रह चुके है।

छवि

पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव 
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से उनका इस्तीफा मांग लिया था और उनकी जगह राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाया गया। ठीक इसी तरह अब हरियाणा में भी कुमारी शैलजा की प्रधान पद से छुट्टी कर दी गई और उदय भान को प्रदेश कांग्रेस का नया प्रधान बना दिया गया। उदय भान जो कि दलित नेता भी माने जाते है।