Breaking News

सहारनपुर : 900 में से 350 प्राथमिक स्कूलों में फर्नीचर नहीं होने से ठिठुरती ठंड में भी मासूम छात्र टाट पर बैठने को है मजबूर

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)।सहारनपुर जनपद में पड रही कड़ाके की ठंड में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस तक आ जाता है। ठिठुरती सर्दी में भी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के छात्र ठंडे फर्श पर बिछे टाट पर बैठकर पढ़ने को विवश हो रहे हैं। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या करीब 900 है।
करीब 350 स्कूलों में फर्नीचर नहीं हैं और टाट-पट्टी ही इन बच्चों का नसीब बनी हुई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अम्बरीश कुमार ने आज बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के सामने बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है।550 स्कूलों में बैठने के लिए ही कुर्सियों का प्रबंध है। जिले में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या

1438 है। जिनमें 638 के करीब उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। वहां छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। जिला प्रशासन ने शीत लहर और कपकपाती ठंड से स्कूली छात्रों को राहत देते हुए स्कूल खुलने का समय प्रातः 10 बजे जरूर कर दिया है लेकिन सर्दी का मौसम इन छात्रों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है।