Breaking News

सहारनपुर : मिशन कंपाउंड काॅलोनी में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।

सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)।

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र की मिशन कंपाउंड काॅलोनी में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र की मिशन कंपाउंड काॅलोनी में विनीत जॉन (41) पुत्र एआर जॉन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिशन कंपाउंड निवासी विनीत जॉन प्राइवेट शिक्षक थे। पुलिस ने बताया कि विनीत जॉन पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।
जिसकी वजह से उन्होंने बीती देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पड़ोसी उन्हें शहर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत देखकर डॉक्टरों उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की 13 साल पहले शादी हुई थी। पिछले डेढ़ साल से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वह काफी परेशान था। उसकी एक बेटी है, जो अपनी मां के साथ ही रह रही है। वह अकेले ही यहां रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।