Breaking News

सहारनपुर जनपद में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस होगा आयोजित :- जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,  दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल, उप्र:।।
 
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। डीएम डॉ0 दिनेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने बताया कि 06 जुलाई को तहसील नकुड में उनकी अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 20 जुलाई को सहारनपुर में, 03 अगस्त को बेहट में, 17 अगस्त को रामपुर मनिहारान में, 07 सितम्बर को देवबन्द में, 21 सितम्बर को नकुड में, 05 अक्टूबर को सहारनपुर में, 19 अक्टूबर को बेहट में, 02 नवम्बर को रामपुर मनिहारान में, 16 नवम्बर को देवबन्द में, 07 दिसम्बर को नकुड़ में तथा 21 दिसम्बर को सहारनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।