Breaking News

सभी वर्गों के लोगो के लिए यह बजट लाभकारी है, जो सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को पूर्ण करता है : विवेक तायल

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 2023-24 का बजट पेश किया है। नई घोषणाओं के साथ वित्त मंत्री ने आयकर की दरों में बदलाव करते हुए बेसिक छूट को भी बढ़ा दिया गया है। अब यह छूट रुपये 7 लाख तक कि आय पर शून्य होगी जो पहले 5 लाख थी। यदि आय 7 लाख से ज्यादा होगी तो जो गणना 2.5 लाख से होती थी वह अब 3 लाख से होगी। यह सरकार ने बहुत बडी राहत देने का प्रयास किया है। इसके साथ ही जो कर पहले 10 लाख से ऊपर की आय पर 30 प्रतिशत लगता था वह अब 15 लाख से ऊपर आय पर लगेगा।
इस प्रकार सरकार द्वारा 5 नए स्लैब बनाये गये है जो कि 5,10,15,20और 30 प्रतिशत तक है। जिससे वेतन भोगियो को भी अब अधिक कर लाभ होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट दुनिया में मंदी के माहौल के बीच सभी वर्गो के कल्याण के लिये जो बजट पेश किया गया। वह सराहनीय है। केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत की इकनोमी को मजबूत करने के लिए जो नींव रखी थी, इस बजट से अब उस पर मजबूत इमारत खड़ा करने का मौका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट बढाने से जहां गरीबो के लिये अधिक पक्के मकान बनेगे, वही महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाओ का तथा श्री अन्न योजना से किसानो का तथा मुफ्त राशन योजना से गरीबो का कल्याण होगा। नौकरी पेशा, व्यापारी, मजदूर तथा मध्यम वर्ग सहित के लिये यह बजट लाभकारी है। जो सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को पूर्ण करता है।