Breaking News

सत्ता के लिए जिन्ना का समर्थन करने वाले तालिबान के समर्थक

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से हर वर्ग के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत कर रही है। सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सामाजिक समरसता के साथ बीजेपी का जुड़ाव दिखाया जा रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा के वैश्य सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने सरदार पटेल नायक और जिन्ना को खलनायक बताया। योगी ने कहा कि आज सत्ता के लिए जो लोग जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं वो एक प्रकार से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत हैं क्योंकि वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान समर्थकों से सावधान रहने की जरूरत है। योगी ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह सरदार पटेल का अपमान करना चाहती है। राष्ट्र नायक सरदार पटेल एक ओर हैं और दूसरी ओर राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना दूसरी ओर हैं। वो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं, हम लोग सरदार पटेल का समर्थन करते हैं। सरदार पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्र नायक की तुलना जिन्ना से की गई। सच्चा भारतीय सरदार पटेल का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है, ना जिन्ना को अपना नायक नहीं मान सकता है।

 

तालिबान का समर्थन करना भगवान बुद्ध का अपमान

वैश्य समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भी देश में बहुत से लोग हैं जो तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। तालिबान का समर्थन करने का मतलब महिलाओं का अपमान हैं। तालिबान का समर्थन करने का मतलाब भगवान बुद्ध का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने ही जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने को कहा था, हटा दिया. अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की बात कही थी, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं 2014 से पहले आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था। सत्ता से संबंधित हैं, विधायक आपकी जाति का है, तो ही उसका लाभ मिलता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज बड़ी संख्या में गरीबों को बिना भेदभाव के आवास दिया जा रहा है।

 

 नेतृत्व पर निर्भर करता है सब कुछ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी जाती थी,मैंने कहा कि कांवड़ यात्रा क्यों रुकेगी, अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था की समस्या हो जाएगी। मैंने कहा हो जाने दीजिए। यात्रा निकली, कोई समस्या नहीं हुई और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई। उन्होंने कहा कि अभी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। लक्ष्मी-गणेश के लिए हमें पहले चीन पर निर्भर होना पड़ता था। सब कुछ नेतृत्व पर निर्भर करता है। लक्ष्मी गणेश की पूजा करने वाला राष्ट्र नायक को ही सरोवपरि रखता था। उन्हांेने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत तभी बनेगा, जब उत्तर प्रदेश खड़ा होगा।

जब अमेरिका ने ड्रोन से किया था हमला

योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि कितना धोखा हुआ है देश के साथ कि जो चंद्रगुप्त मौर्य से हारा था उस सिकंदर को महान बता दिया गया। फिर भी इतिहासकार इस पर मौन साधे हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि लेकिन वो भूल गए थे कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। बाद में उसी तालिबान की कितनी दुर्दशा हुई, जब अमेरिका ने ड्रोन से उन पर हमला किया। जहां 20 वर्ष पहले अफगानिस्तान में तालिबानियों ने बुद्व की प्रतिमा को तोप लगाकर उड़ा दिया था, क्योंकि वो भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाना चाहते थे। तालिबानी मानसिकता से सावधान रहने की जरूरत है।