Breaking News

शादी में दिखना चाहती हैं Classy तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लोरल साड़ी से लें Insipiration

लड़कियों की पहली पसंद साड़ी ही होती है। किसी भी ऑकेजन में शादी, पार्टी या फेस्टिवल्स में ज्यादातर वह साड़ियां पहनने का ही शौक रखती हैं। साड़ियों का एवरग्रीन फैशन लड़कियों को काफी पसंद भी आता है। आजकल साड़ियों में आपको कई तरह की वैराइटी भी मिल जाएगी। अगर आप भी इस बार शादी में साड़ी ट्राई करने की सोच रही हैं तो फ्लोरल साड़ी पहन सकती हैं। फ्लोरल साड़ी के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी साड़ियां जिन्हें आप शादी में पहन सकती हैं…

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल भी फैशन में हर किसी को टक्कर देती हैं। प्रियंका शुरु से ही फैशन के मामले में सभी से हटकर रही हैं। चाहे बाते किसी अवार्ड फंक्शन की हो या मेट गाला की प्रियंका अपने यूनिक फैशन के साथ फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। अगर आप ब्लैक लवर हैं तो प्रियंका की यह ब्लैक साड़ी शादी में पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ न्यूड मेकअप करके आप अपने लुक को और भी बेहतरीन बना सकती हैं।

PunjabKesari

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित के जैसे आप ब्लू कलर की फ्लोर साड़ी भी शादी में ट्राई कर सकती हैं। रिच फ्लोरल साड़ी को स्ट्रेपी, प्लेन या स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती है। साथ में साड़ी के आप सॉफ्ट मेकअप करके शादी में एलीगेंट लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

 जाह्नवी कपूर

श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी शादी में हर किसी को मात देती है। आप एक्ट्रेस के जैसे व्हाइट ब्लाउज के साथ रेड साड़ी कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ न्यूड मेकअप करके आप शादी में एकदम  परफेक्ट दिख सकती हैं।

PunjabKesari

आलिया भट्ट

आप आलिया भट्ट के जैसे सिंपल व्हाइट साड़ी के साथ भी शादी में यूनिक लुक ला सकती हैं। व्हाइट सिंपल साड़ी के साथ आप डार्क मेकअप के साथ और भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। अगर आपको हैवी साड़ी पसंद नहीं है तो यह व्हाइट साड़ी किसी भी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी अपनी दमदार साड़ियों के साथ फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। आप दीपिका की ग्रीन साड़ी भी शादी में ट्राई कर सकते हैं। ग्रीन साड़ी के साथ आप दीपिका की तरह रेड लिपस्टिक लगाकर शादी में और भी सुंदर लग सकती हैं।

PunjabKesari

कियारा अडवाणी

अगर आपको डिजाइनर और एंटीक लुक में कुछ ट्राई करना है तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की तरह पिंक फ्लोरल साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ लंबे ईयररिंग्स डालकर आप शादी में एकदम परफेक्ट लुक ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari