Breaking News

शनिदेव की नाराजगी के मिलते है ये संकेत, होने लगती है अशुभ घटनाये

हमारे शास्त्रों में शनिदेव को न्यायप्रिय और न्यायाधीश कहा गया है | वे प्रत्यके व्व्यक्ति को उसके कर्मो का फल अवश्य देते है | यदि कुंडली में शनि की स्थिति सही ना हो, तो व्यक्ति का जीवन दूबर हो जाता है | उसे हर कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ता है | आर्थिक परेशानियों को उठाना पड़ता है | वहीँ यदि कुंडली में शनि की स्थिति सही हो व्यक्ति के भाग्य के द्वार खुल जाते है | उसे हर ओर से सिर्फ सफलता ही मिलती है | अतः यह कहा जा सकता है शनिदेव व्यक्ति को राजा तो रंक भी बना सकते है |

आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे है, जो भविष्य में आपके लिए बेहद काम आ सकती है | हम आपको शनिदेव से जुड़े कुछ संकेतो के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिनसे ये पता लगाया जा सकता है कि कुंडली में शनिदेव की स्थिति सही नहीं है |
जूते चप्पल का खो जाना या टूट जाना कोई नयी बात नहीं है | लेकिन अचानक ही ये सब बार-बार होने लगे | तो समझ ले कि ये सभी इस बात का संकेत है कि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति सही नहीं है |
 यदि अचानक से छात्रों का मन पढाई में नहीं लग पा रहा है | कड़ी मेहनत करने के बाद भी उसे असफलता का मुंह देखना पड़ रहा है, तो ये इसी बात को बताता है कि शनि अशुभ स्थिति में है |
 अधिक काम से थकान, चेहरे पर मायूसी आम है, लेकिन यदि ये आपके चेहरे पर व्यर्थ ही झलकने लगे | आप हमेशा तनाव से घिरे नजर आने लगे तो साफ़ है कि शनि की स्थिति सही नहीं है | जिस वजह से आपको मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है |
 आलस से घिरा व्यक्ति कभी कोई सफलता प्राप्त नहीं कर सकता | लेकिन यदि कोई अचानक ही आलसी नजर आने लगे | बुरी आदते अपनाने लगे, तो समझ ले व्यक्ति शनि की अशुभ स्थिति से घिरा है |
 यदि आपके घर में निर्माण कार्य चल रहा है | इसी बीच कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो समझ ले शनि कुंडली में अशुभ स्थिति में है |
यदि आपके खर्चे अचानक बढ़ गए है | आपकी बचत भी धीरे-धीरे खर्च होने लगी है | साथ ही आपको शारीरिक बीमारी घेर रही है | ये सभी इसी बात का संकेत है कि शनि अशुभ स्थीत में जोर पर है |