Breaking News

विदेशी एक्ट्रेस को भोजपुरी सिखाते नजर आए खेसारी लाल यादव, Video देख आप रोक नहीं पाएंगे हंसी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैंस को खेसारी की फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक एलबम भी काफी ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसे में फैंस एक्टर के हर नई फिल्म और गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर जब भी खेसारी अपना कोई भी वीडियो शेयर करते हैं,तो वो आग की तरह वायरल हो जाती है। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वह विदेश एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी एक्ट्रेस को भोजपुरी सिखा रहे हैं। जिस वजह से फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

दरअसल खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये मजेदार वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘देसी बाबू अंग्रेजी मैडम #खेसारी के रंग, का भाई लोग कईसन लागल, लव यू।’ इस वीडियो में खेसारी के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।khesari videoबता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ हैं। इस गाने का टाइटल ‘तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं’ है। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। जिस वजह से लंबे समय तक ये गाना ट्रेंडिग में बना हुआ है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। फैंस को उनकी आवाज काफी पसंद आती हैं। खेसारी की पहली भोजपुरी एल्मब ‘माल भेटाई मेला’ थी।khesari 2जो उस समय सुपरहिट रहा था। इसी तरह खेसारी लाल यादव टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल और रियलिटी बिग बॉस सीजन 13 में शामिल हुए थे लेकिन यहां पर उनका सफर लंबा नहीं चल पाया था।