Breaking News

वजन कम करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कारगर दवा है अरबी के पत्ते

अरबी एक पौधा है जो उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगता है। इसके जड़ और पत्तों का सब्जी रूप में सेवन किया जाता है। लोग अरबी के पत्ते की भी सब्जी बनाते हैं। जबकि इसे फ्राई करके भी खाया जाता है। हालांकि, अरबी और इसके पत्ते को कच्चे में नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान व्यक्ति को उल्टी हो सकती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम ऑक्ज़ेलेट पाया जाता है जो जहरीला होता है। अरबी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको पता नहीं हैं, तो आइए जानते हैं कि अरबी के पत्ते के फायदे क्या हैं-

आंखों की रोशनी में फायदेमंद

अरबी के पत्ते में विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए वरदान समान है। दृष्टि संबंधी किसी भी प्रकार के दोष को दूर करने में यह कारगर है। इसके लिए नियमित रूप में अरबी के पत्ते का सेवन करना चाहिए।

वजन कम करने में सहायक

एक तरफ अरबी के पत्ते में फाइबर की अधिकता होती है, तो दूसरी तरफ इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इन गुणों की वजह से यह वजन कम करने में दवा समान है। आप बढ़ते वजन को नियंत्रित अथवा कम करने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं।

झुर्रियों से निजात मिलता है

अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसे आप सब्जी के रूप में सेवन कर सकते हैं। जबकि आप अरबी के पत्ते को फ्राई कर स्नैक (Snack) रूप में भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।