Breaking News

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों से स्वाधीनता दिवस की बधाई का आदान-प्रदान किया।

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में देश की स्वतंत्रता और इसके महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए स्वच्छता वं नवाचार आवश्यक है। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों व अध्यासितों से स्वच्छता वं नवाचार की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है और किसी भी कार्य को एक दूसरे पर डालने के बजाए उसे पूर्णता के साथ सम्पादित करना चाहिए। उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के संदेश को सुनने व आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।

ये हुए सम्मानित
राजभवन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी को अजय केंद्र को सम्मानित किया। त्रिपाठी पूर्व में भी राष्ट्रपति पदक, सराहनीय सेवा पदकव वं संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से सम्मानित हो चुके हैं। राज्यपाल ने अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित राजभवन के आठ सुरक्षा कर्मियों को भी बैच लगाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक विनय कुमार राय, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार सिंह, बनारसी लाल, राणा प्रताप सिंह, करतार सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी अमित कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक और उप निरीक्षक अवधेश कुमार तिवारी व मुख्य आरक्षी प्रद्युम्न कुमार सिंह शामिल हैं।