Breaking News

लंदन की सड़कों पर विदेशी लड़के के साथ धनाश्री वर्मा का रोमांटिक डांस, देखकर युजवेंद्र चहल के उड़ जाएंगे होश

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी है। धनाश्री का डांस वीडियो से लेकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती है। फैंस धनाश्री के डांस के दीवाने है। जिस वजह से जैसे ही धनाश्री की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती है। तो फैंस के बीच छा जाती है। इतना ही नहीं, धनाश्री के डांस वीडियो पुराने डांस वीडियो भी धमाल मजा देते है। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ। इन दिनों धनाश्री का एक डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें वह विदेश की सड़कों पर डांस कर रही है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें धनाश्री के साथ युजवेंद्र चहल नहीं बल्कि कोई विदेशी लड़का नजर आ रहा है। जिसके बाद वह काफी रोमाटिंक डांस कर रही है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल इस वीडियो में धनाश्री वर्मा लंदन की सड़कों पर जबरदस्त अंदाज डांस कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री केमिला केबेलो (Camila Cabello) के गाने ‘सेनोरिटा’ (Senorita) पर विदेशी लड़के के साथ रोमांटिक डांस कर रही है। वीडियो में धनाश्री के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे है। जिसे देख फैंस पागल हो रहे है। बता दें कि धनाश्री वर्मा का ये डांस वीडियो पुराना है लेकिन अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 48 लाख 59 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस धनाश्री वर्मा के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने कोरोना काल में सगाई की थी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सगाई की न्यूज दी थी। जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई देता नजर आया था। वहीं, धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर है लेकिन उनके डांस का हर कोई दीवाना है।