Breaking News

रोजाना खाएं एक संतरा तो दूर रहेंगी कई बीमारियां, गर्मियों में जरूर करें सेवन

गर्मियों के दिनों में संतरा जरूर खाना चाहिए। गर्मी के मौसम में हर किसी हो अपने सेहत का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में लोगों को कई तरह की बीमारियां हो जाती है। गर्मियों में शरीर को एनर्जी बढ़ाने के लिए संतरे का सेवन जरूर करें।

फलों में संतरा एक ऐसा फल होता है, जिसका सेवन करने से गर्मियों में बहुत फायदे मिलते हैं। क्योंकि संतरे में बहुत से विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए इस मौसम में संतरा खाना फायदेमंद होता है। आइये जानते है इसके और भी कई फायदे…

शरीर को संतरा रखता है हाइड्रेट

संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन पाया जाता है, यही वजह है कि संतरा शरीर को हाइड्रेट रखता है। संतरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। संतरे में पाये जाने वाले विटामिन से हड्डियां भी मजबूत रहती है, जिससे शरीर में थकान महसूस नहीं होती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गर्मियों में दिन में कम से कम एक संतरा खाने की सलाह दी जाती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है संतरा

संतरे में पाए जाने वाले विटामिन से गर्मी के मौसम में शरीर को जरूरी पानी का पोषण मिलता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता(इम्यून सिस्टम) बढ़ती है। इसके अलावा संतरे का सेवन करने से गर्मी में धूप से होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है संतरा

संतरा आँखों के लिए काफी फायदेमंद मन जाता है। आंखों की रोशनी को ठीक रखना चाहते है तो संतरे का सेवन जरूर करें। संतरे में विटामिन ए की भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए गर्मियों में लगातार लेपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को दिन में एक संतरा खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे शरीर को विटामिन मिलता है और अपनी आंखों की हेल्थ को अच्छा रखा जा सकता है।

कोलेस्ट्राल लेवल को करता है कम

अगर आप प्रतिदिन एक संतरा खाते हैं तो इससे आपका कोलेस्ट्राल लेवल भी कंट्रोल रहता है। संतरे में पाए जाने वाले तत्व शरीर में कोलेस्ट्राल को कम करने में सहायक रहते हैं। इसके अलावा संतरे का सेवन करने से हार्ट की परेशानियां भी नहीं होती है।

ब्लड प्रेशर की बीमारी भी रहती है दूर

संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी भी पाया जाता है जिससे शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में संतरे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की बीमारी भी कंट्रोल रहती है। ब्लड की प्रेशर की समस्या में संतरा खाने की सलाह दी जाती है।