Breaking News

राशिफल 9 मई 2020: आज इन राशियों को मिलेगी कामयाबी

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने कुछ कार्यो को लेकर आप उत्सुक रहेंगे | आपको किसी मित्र की मदद मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातको पर से कोई बड़ा बोझ दूर होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और खुशहाली आएगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने काम को एन्जॉय करेंगे | आज किसी काम में खर्चा हो सकता है, लेकिन आप मौज मस्ती में रहेंगे | आपका कोई सरकारी काम आज पूरा होने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि आज आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए | आपको आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है | आपके प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप समाज की भलाई के लिए योगदान दे सकते है | आप अपनी संतान के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में पुरस्कार मिल सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप घरवालों के साथ समय बिताएंगे | आपको इससे शांति मिलेगी, अपनों में अच्छा महसूस करेंगे | व्यापार से जुड़े जातको के लिए दिन उन्नति भरा है | आप अपने दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी दोस्त से आप फ़ोन पर लम्बी बात कर सकते है | ऑफिस में जूनियर आपसे काम में मदद ले सकते है | परिवार में सुख शांति रहेगी | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा | प्रेम जीवन सुखद अहसास देगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपके लिए दिन थोड़ा उतार चढावभरा रहेगा | आमदनी के नए स्त्रोतों को लेकर आप थोड़े जिज्ञासु रहेंगे | आज किसी जरुरी काम के चले आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में आपकी महत्वकांक्षा आपको निराशा दे सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आप आत्मिक ख़ुशी महसूस करेंगे, इसके चलते आपके आसपास के लोग भी प्रभावित होंगे | आपके निर्णयों को लेकर परिवारजन प्रसन्न दिखाई देंगे | आपकी कमजोर चल रही सेहत में आपको सुधार देखने को मिलेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आवश्यकता से अधिक होने वाले खर्चो पर नियंत्रण करने की जरूरत है | आपको पैतृक सम्पति से कोई बड़ा लाभ होने वाला है | नौकरीपेशा जातक अपने काम के बोझ के चले थोड़ा तनाव ले सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | इसके चलते आप कामो को आसानी से निपटा लेंगे | आप अपने लंबित निजी काम को पूरा कर लेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, आप जीवनसाथी से मन की कोई बात शेयर कर सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आप निजी लाइफ और कामकाज में तालमेल बिठाने की कोशिश में रहेंगे | आज आपको किसी पर भी गुस्सा करने से बचना चाहिए, विवाद की स्थिति बन सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मजबूत रहेगा | परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी | आप आज किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है | आज आप अपने प्रिय को दिल की बात कहने में सफल होंगे | आपकी सेहत मजबूत रहेगी