Breaking News

राशिफल 4 जून 2020: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर संतुष्टि का भाव रहेगा | परिवार के सदस्यों में सहयोग की भावना का विकास होगा | घर के बुजुर्ग आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकते है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोडा कमजोर है | आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना चाहिए, अनुचित खानपान तबियत बिगाड़ सकता है | ऑफिस में आपको पहचान बनाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लम्बे समय बाद संतान के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | व्यापार में भी आज गति देखने को मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है, आप सावधान रहे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर के सदस्य किसी वस्तु की मांग कर सकते है | आज किसी काम में अचानक रूकावट आ सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थोड़ा भारी रहेगा | आज आपको जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे है, लेकिन महामारी के चलते आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे | आज कुछ खर्चो में अचानक वृद्धि होने से आप तनाव ले सकते है, हालाँकि ये आमदनी के अनुपात में रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है | आपके अटके हुए काम पुरे होने वाले है, साथ ही कुछ अच्छे लोगो का साथ मिलने वाला है | जो जातक प्रेम में है, उनके लिए दिन थोड़ा कमजोर है | प्रिय का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित हो सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह से आप आज अधूरे कामो को भी पूरा कर लेंगे | हालाँकि कुछ विरोधी आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकते है, आप सावधान रहे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | आज कोई करीबी आपका दिल दुख सकता है, आपको धैर्य रखना चाहिए | ऑफिस में आप पर काम का भार बढने वाला है, आपको तैयार रहने की जरूरत है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपका अटका हुआ आपको मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने वाली है | आपके विचारो से लोग प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ करेंगे | जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक शाम बिताएंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज आप सेहत को लेकर सतर्क रहे | पेट से जुडी समस्या हो सकती है | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | किसी निजी काम में आपको भाई/बहन की मदद मिलने वाली है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | भाग्य के चलते आपके काम बनेंगे | लम्बे समय बाद दोस्त से मिलने जा सकते है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | आज पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है, आप इसे आसानी से पूरा कर लेंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज मन में कई तरह के विचार आएंगे, जिनके चलते मन में उलझन पैदा होगी | कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा, हालाँकि आमदनी प्रभावित हो सकती है | जीवनसाथी किसी चीज को लेकर नाराज हो सकता है |