Breaking News

राशिफल 31 जुलाई 2020: आज धनु राशि वालो के लिए खर्चीला रहेगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका अटका हुआ पैसा आज मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको का काम में मन लगेगा और नई ऊर्जा से कार्य करेंगे | इस राशि के विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आज के दिन सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपका ध्यान परिवार की ख़ुशी पर रहेगा | कामकाज को लेकर आपका दिन संतुष्टि भरा रहेगा | प्रेम जीवन में आज प्रिय को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है | सेहत को लेकर निश्चिन्त रहे | अटका हुआ पैसा मिलने की सम्भावना है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा, किसी काम को समय पर पूरा कर लेंगे | दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिनमान शुभ है | आज ऑफिस के काम को आप समय पर पूरा कर लेंगे | आज जीवनसाथी के व्यवहार धार्मिक रहेगा, आपको ये रास आएगा | इस राशि के व्यापारिओं को आज बड़ा लाभ होने वाला है | आज आपको पिताजी से काम की सलाह मिलने वाली है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा | ऑफिस के काम के उलझे रहेंगे, हालाँकि अपने खानपान का भी ध्यान रखे | शाम के समय किसी मित्र के साथ लम्बे समय बाद वक़्त बिताएंगे | प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो सकता है | आपको कुछ बातें प्रिय से साफ करने की जरूरत है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपका कोई जरुरी काम पूरा होने वाला है, जिस वजह से आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आज आपको परिवार के समय बीतने का मौका मिलेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन शुभ है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपका ध्यान कुछ जरुरी कामो को निपटाने पर रहेगा, आप इसमें परिवार के किसी सदस्य की मदद भी ले सकते है | आज आप अपने खानपान को लेकर थोड़े सतर्क रहे | आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में हो सकता है, इसकी वजह जानने की कोशिश करे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसकी ख़ुशी परिवार में रहेगी | आज परिवार में सम्पति को लेकर कुछ बात हो सकती है | आपका पडोसी किसी मामले में आपकी राय ले सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कुछ मामलो में आपका दिन सफलताभरा रहेगा | खर्चो में तेजी देखने को मिल सकती है, आपको इसे कण्ट्रोल करने की जरूरत है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को कार्यभार तनाव से सकता है | प्रेम जीवन वालो को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बेहद ही बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे, आपकी तारीफ करेंगे | आपका कहीं निवेश किया गया धन आपको लाभ पहुंचाने वाला है | घर का माहौल आपको सुख देगा | आज आप जीवनसाथी की समझदारी से प्रसन्न दिखाई देंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | घर में मरम्मत से जुड़ा कार्य करा सकते है | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस आ सकता है | आज घर के बुजुर्गो से बड़े काम की सलाह मिलने वाली है | आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो दाम्पत्य जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | इस राशि के व्यापारी साझदारो संग कुछ निर्णय ले सकते है | आज किसी बात की चिंता आपको सता सकती है | इसे किसी से शेयर करे, हल्का महसूस करेंगे | जो जातक दाम्पत्य जीवन में है, उनके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा |