Breaking News

राशिफल 17 मई 2020: आज इन 4 राशियों के जीवन में आएगी नयी ख़ुशी, जानिए अपनी राशि का हाल

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपकी कोई बड़ी मुसीबत ख़त्म होने वाली है, जिस आपको रहत की साँस मिलेगी | परिवार में आज किसी बात को लेकर ख़ुशी का माहौल रहेगा | विवाहित जातको के लिए आज का दिन बेहद शुभ है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में आपको सफलता मिलेगी | आप अपने काम में अधिक दिमाग से काम लेंगे और बारीकियां जानने की कोशिश करेंगे | जो लोग प्रेम जीवन में है, उन्हें प्रिय से कोई गिफ्ट मिलने वाला है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी काम को भगवान के भरोसे छोड़ना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है | अचानक किसी काम में खर्चो के बढ़ने के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज काम के सिलसिले में प्रोडक्टिविटी कम रहेगी, जिस वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | आज अच्छा होगा आप किसी से भी गुस्से से पेश ना आये | जीवनसाथी के साथ बैठकर मन की कोई बात शेयर कर सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप कुछ नए विचारो से घिरे रहेंगे | जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें सहकर्मियों का साथ मिलेगा | किसी सामाजिक काम में योगदान देना आपकी इज्जत को बढ़ाएगा | परिवार में सुख शान्ति भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन  रहेगा | आपको धन प्राप्ति के अवसर मिलने वाले है, साथ ही आप धन जमा करने का भी सोचेंगे | आपमें जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी | आज ऑफीस में काम में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा | किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी ख़ास काम के पूरा होने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | व्यापार में आपको बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | आज पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते है | आपके रिश्ते में सुधार होगा | आज प्रेमियों के लिए दिनमान कमजोर है, लेकिन विवाहित जातको के लिए आज सबकुछ अच्छा रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कुछ कामो में अचानक से खर्चे बढ़ सकते है | ऑफिस में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है, किसी उच्च अधिकारी से विवाद होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी में आज कुछ नए स्त्रोतों से वृद्धि होने वाली है | व्यापार से जुड़े जातको कुछ उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | आपको ससुराल पक्ष से आज कोई मदद मिलने वाली है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे | आज आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है, आपकी पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है | काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे |
 
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन अच्छा है | भाग्य का सितारा बुलंद है, जिससे आपको कई कामो में सफलता मिलने वाली है | आपके किसी काम में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करने वाला है | आज के दिन आपके व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा |  परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर बैठकर बात कर सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | ऑफिस में आपको काम में आलस्य महसूस हो सकता है, आप काम जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे | परिवार में किसी की बिगड़ी सेहत आपकी भागदौड़ करा सकती है | किसी क़ानूनी काम में आपको मदद मिलने वाली है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |