Breaking News

राशिफल 12 सितम्बर 2021: आज इन राशियों पर है सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष 
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | इस दौरान आपको खानपान का ख्याल रखना होगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन बढ़िया है, हालाँकि किसी भी विवाद में उलझने से बचे | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप विचारवान रहेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर थकान महसूस कर सकते है |
वृषभ 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित हो सकता है | संतान पक्ष की ओर शुभ समाचार मिलने की आशंका है | घर में पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, गिरावट की सम्भावना है |
मिथुन
आज आपका दिन शुभ रहेगा | राजनीति से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ है, जिसके चलते जनसमर्थन में वृद्धि होगी | आज अपने किसी कार्य में आपको भाई की मदद लेनी होगी | व्यापारी जातको को आज किसी से उधार लेनदेन करना पड़ेगा | दाम्पत्य जीवन के मामले में आपका दिन बढ़िया है |
कर्क 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अच्छा अवसर मिलने के आसार बन रहे है | आज आप धन निवेश करने का प्लान बना सकते है | शाम के समय माताजी के साथ दैनिक आवश्यकता की चीजों की खरीददारी करने जा सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
सिंह
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर उतार चढ़ाव हो सकते है, लेकिन चिंता का विषय नहीं है | आर्थिक मामले में पूर्व में लिया गया निर्णय सही साबित होगा | व्यापारी जातक आज मनचाहा लाभ कमाएंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या 
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | आप जिस भी कार्य को करने की सोच रहे है, उसे करने के लिए दिन उत्तम है | पारिवारिक व्यापार में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है, आपको तैयार रहना होगा | सेहत बढ़िया रहेगा | आज किसी करीबी या मित्र के लिए आपको धन का इंतजाम करना पड़ सकता है |
तुला 
आज आपका दिन  अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातको को आज लाभ होगा, लेकिन प्रतिद्वंदियों पर भी नजर रखनी होगी | घर में माताजी किसी चीज की इच्छा जता सकती है | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है | आज किसी मामले में आपको जीवनसाथी की सलाह की जरूरत होगी |
वृश्चिक 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | ऑफिस में दुसरो के मामले में टांग ना अड़ाए | कामकाज को लेकर दिन संतुलित रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव पैदा होने की सम्भावना बन रही है | स्वास्थ्य को लेकर उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है |
धनु 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | संतान किसी चीज की इच्छा जतायेगी, जिसे आप पूरा करेंगे | आज किसी सहकर्मी की वजह से नौकरीपेशा जातको की वेतन वृद्धि हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवाने का प्लान बना सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है |
मकर 
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | आप अपना घर बदलने का विचार कर सकते है, अच्छा होगा परिजनों की इच्छा जान ले | मित्र किसी काम की जिम्मेदारी दे सकता है | शाम के समय आपको यात्रा करनी पड़ेगी | इस राशि के महिलाये आज कीमती वस्तु रखकर भूल सकती है, ध्यान दे |
कुम्भ 
आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा प्रतीत हो रहा है | पारिवारिक समस्या के खड़े होने की सम्भावना है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | व्यापारी जातको को आज भागदौड़ करनी पड़ेगी | सेहत को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | शाम को दोस्तों संग समय बिताएंगे |
मीन 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारी जातक मनचाहा लाभ कमाने में असफल होंगे, जिस वजह से तनाव हो सकता है | नौकरपेशा जातको को सहकर्मी से मदद लेनी पड़ेगी | किसी करीबी संग चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा, आपको अपनी तरफ से थोड़े प्रयास करने होंगे |