Breaking News

राज कुन्द्रा के कानपुर कनेक्शन पर जांच एजेंसियों की है पैनी नजर, करीबी के बैंक का खाता सीज

हॉटशॉट्स एप के जरिये पोर्न वीडियो स्ट्रीमिंग करने के आरोपों में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व्यवसायी राज कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कानपुर में जिस महिला का बैंक खाता सीज हुआ है वह राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक विशेष व्यक्ति अरविन्द श्रीवास्तव का है। अरविंद पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पैसा भेजता था। इसी के खातों से हर्षिता और नर्बदा के खातों में सबसे ज्यादा लेनदेन हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान यह खाता भी सीज कर दिया है।

इसमें 1.81 करोड़ रुपये थे। बताया जा रहा है कि हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वह दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। कई बार अरविंद के खाते में रकम वापस भी गई है। राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने का मतलब बेहद अहम है। राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों का पूरा बिजनेस तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ही चलाता था। एचएस नाम के ग्रुप में कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था। अरविंद नाम के शख्स के इसी ग्रुप से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है। दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन नाम से है। इस ग्रुप के जरिये कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता था।

Raj kundra ex wife kavita

हॉटशॉट्स पर जो पोर्न फिल्म अपलोड की जा रही है, उसका वीडियो या लिंक किसी दूसरी साइट पर न मिले। मिलता भी था तो इसी ग्रुप के लोग उन्हें नोटिस भेजते थे। तीसरा ग्रुप एचएस टेक ऑपरेशन है। इसमें अभिनेता और अभिनेत्रियों के चयन, उनकी कीमत, कहानी, लोकेशन आदि पर बात होती थी। तीनों ग्रुपों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप पैसों के लेनदेन वाला है। इसी ग्रुप से जुड़े अरविंद कुमार श्रीवास्तव के खाते से हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में पैसा के बारे में जानकारी मिल रही है।

raj kundra Second wife shilpa shetty

बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज हुआ है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं। ज्ञात हो कि यह खाता वर्ष-2015 में खुला था। बताया जा रहा है कि इस खाते में बीते दो साल से ही रकम का लेनदेन बढ़ा है। दूसरा खाता नर्बदा श्रीवास्तव का कैंट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। इस खाते में पांच लाख 59 हजार 151 रुपये जमा हैं। इसमें भी फरवरी 2021 के बाद लेनदेन में कमी आई है।