Breaking News

रक्षाबंधन 2020: ये है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, इस बार बन रहे है शुभ संयोग

3 अगस्त 2020 को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जायेगा | इसके साथ ही 3 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है | इस वर्ष का रक्षा बंधन का त्यौहार बेहद ही शुभ बताया जा रहा है | क्योंकि इस बार सावन की पूर्णिमा के साथ महीने का सावन नक्षत्र भी पड़ रहा है, जिस कारण इस त्यौहार की शुभता में वृद्धि हो गयी है |
रक्षा बंधन का मुहूर्त:- 09:27:30 से 21:11:21
 
मुहूर्त की अवधि:- 11 घंटे 43 मिनट
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त:- 13:45:16 से 16:23:16
 
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त:- 19:01:15 से 21:11:21
29 साल बन रहा है शुभ संयोग
इस वर्ष रक्षा बंधन का त्यौहार सावन के अंतिम सोमवार को आ रहा है | इसके साथ ही रक्षा बंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है | ज्योतिषियों का कहना है कि ये संयोग 29 सालो के बाद बन रहा है | इसके साथ ही भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षा बंधन पर नहीं है |
बन रहे है शुभ योग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार रक्षा बंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, दीर्घायु आयुष्मान योग, सोमवती पूर्णिमा, उत्तराषाढ़ नक्षत्र, प्रीती योग, मकर का चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र और सूर्य शनि का समसप्तक योग बन रहा है | ऐसा संयोग अंतिम बार साल 1991 में बना था |