Breaking News

यहां आलू-प्याज से भी सस्ता मिलता है काजू, दिल्ली से बस इतनी दूर है ये जगह

काजू को खाना और खिलाना आम आदमी के बजट के बाहर माना जाता है ऐसे इस लिए क्योंकि काजू मार्किट में काफी महंगा मिलता।  आसपास के इलाकों में और दिल्ली में काजू का दाम 800 रुपए प्रति किलो के करीब है, लेकिन दिल्ली से महज 12 सौ किलोमीटर दूर आप अपने बजट में काजू खरीद सकते हैं। या यूं कहें कि आलू प्याज के दाम में काजू खरीद सकते हैं। खबर के मुताबिक झारखंड के जामताड़ा जिले में काजू 10 से 20 रुपये प्रति किलो बिकते हैं।

Cashew Plantation In Jamtara Jharkhand - झारखंड के इस शहर में सब्जियों के  भाव बिकता है 'काजू' | Patrika News

झारखंड के जामताड़ा के नाला में 49 एकड़ में काजू का बगान है। डाड़र केवलजोरिया से भंडारकोल तक करीब 5 किलोमीटर में फैला है। बागान में प्रतिवर्ष हजारों क्विंटल काजू फलता है, लेकिन देखरेख के अभाव में स्थानीय लोगों और राहगीरों का निवाला बन जाता है।

ऐसे करें काजू की खेती , एक पेड़ से एक बार में होगी 12000 रु की फसल

आस-पास की महिलाएं और बच्चे कच्चे काजू फल को तोड़कर आलू- प्याज से भी सस्ता 10 से 20 रुपये किलो की दर से बेच लेते हैं।

जामताड़ा में आलू-प्याज से भी सस्ता बिकता है काजू | jamtara - News in Hindi  - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी

पूर्व उपायुक्त कृपानंद झा ने नाला को काजू का नगर बनाने का सपना देखा था। उनकी पहल पर निमाई चन्द्र घोष एण्ड कंपनी को मात्र तीन लाख भुगतान पर तीन वर्षों के लिए बागान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया। जिसके बाद से काजू बागान की हालत जस की तस बनी हुई है। तबसे इस पर सरकारी आकाओं की टेढ़ी नज़र पड़ी है।