Breaking News

मैगजीन शार्ली एब्दो फिर विवादों में, तुर्की के राष्‍ट्रपति का छापा अधनंगा कार्टून

पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने के बाद आतंकी हमले का शिकार बनी फ्रांस की साप्ताहिक मैगजीन शार्ली एब्दो (Charlie Hebdo) एक बार नए विवादों में फंस गई है। अब इस मैगजीन ने तुर्की के राष्ट्रपति का कार्टून बनाया है। कार्टून में राष्ट्रपति तैयब एर्दोगान टी-शर्ट और अंडरपैट में दिख रहे हैं, वह कैन से बीयर पी रहे हैं और हिजाब पहने एक महिला की स्कर्ट उठा रहे हैं। इसमें लिखा था ‘एर्दोगान: प्राइवेट में वह काफी फनी हैं।’ इस कार्टून पर बवाल हो गया है। तुर्की ने एब्दो के खिलाफ ‘सांस्कृतिक नस्लभेद’ करने का आरोप लगाया है।

एर्दोगान के टॉप प्रेस अधिकारी फार फाहरेतीन आल्तुन ने ट्वीट किया, ‘हम इस प्रकाशन के द्वारा सांस्कृति नस्लभेद और नफरत फैलाने की बेहद घिनौनी कोशिश की निंदा करते हैं। उधर, फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों के खिलाफ अब मुस्लिम देशों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अरब देशों में अब फ्रेंच प्रॉडक्‍ट्स का बहिष्‍कार तक किया जा रहा है। फ्रांस और तुर्की दोनों हर नाटो सदस्‍य हैं। पिछले कई वर्षों से दोनों के बीच कुछ मुद्दों जैसे ईस्‍टर्न मैडिटेरियन सी में मैरीटाइम अधिकार, लीबिया और सीरिया के साथ ही हाल ही में शुरू हुई अर्मेनिया और अजरबैजान की जंग को लेकर तनाव बना हुआ है। लेकिन अब मैंक्रो की टिप्‍पणी ने इसमें आग में घी डालने का काम कर दिया है। फ्रांस ने हालिया आतंकी हमले के बाद इस्‍लाम के खिलाफ जो कैंपेन शुरू किया है, तुर्की उसे लेकर खासा नाराज है।