Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए  उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।


गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5ः30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल  में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया  गया है।