Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने थाना बनबसा, चम्पावत में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक सुश्री विजय लक्ष्मी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।