Breaking News

बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं शाहरूख खान, जन्‍मदिन पर जानें एक्‍टर के परिवार से जुड़ी ये खास बातें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (bollywood superstar shahrukh khan) उन कलाकारों में से एक हैं जिन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों का प्यार मिलता है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने एक्टिंग के दम पर शाहरुख लगभग 30 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन पर हम आपको उनके परिवार के सदस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं…

शाहरुख खान के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद (mir taj mohammed) है। उनका जन्म साल 1927 में हुआ था। वह भारत के सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों (young freedom fighters) में से एक थे। वहीं, उनकी मां का नाम लतिफ फातिमा है। अभिनेता के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन शाहरुख आज भी अपने माता-पिता द्वारा कही गई बातों पर अमल करते हैं।

शाहरुख खान की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारुख खान (Shahnaz Lalrukh Khan) है। शहनाज बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वह अपने भाई के परिवार के साथ उनके ही घर में रहती हैं।

शाहरुख खान उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें फैमिली मैन कहा जाता है। उनकी पत्नी का नाम गौरी खान है। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब शाहरुख खान स्टार नहीं बने थे। और तो और उन्होंने उस समय फिल्मी दुनिया में भी कदम नहीं रखा था। साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। शाहरुख के तीन बच्चे हैं जो अपने पिता की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं।

शाहरुख खान के सबसे बड़े बेटे का नाम आर्यन खान (Aryan Khan) है। उनका जन्म साल 1997 में हुआ था। 25 साल के आर्यन की पढ़ाई विदेशों में हुई है। वह अमेरिका से फिल्ममेकिंग का कोर्स भी कर चुके हैं। वहीं, शाहरुख खान की बेटी का नाम सुहाना खान है। वह भी पिता की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में जल्द कदम रखने जा रही हैं। जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे की बात करें तो अबराम अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह अभी महज 9 साल के हैं जिसकी वजह से वह अपने माता-पिता के साथ ही मुंबई में रहते हैं।