Breaking News

फैजाबाद रेलवे जंक्शन अब हो गया अयोध्या कैंट स्टेशन, नाम परिवर्तन की अधिसूचना हुई जारी

फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब अयोध्या कैंट हो गया। आधिकारिक तौर पर कर दिया गया है। इस बारे में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन बदला जाएगा, इस बात का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब कुल मिलाकर, फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट हो गया। इसकी अधिसूचना आज जारी हो गई। प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, नितिन रमेश गोकर्ण ने इस बात की अधिसूचना जारी की। इससे पहले उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर इस बात की घोषणा हुई थी कि फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट होगा। भाजपा के सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने भी इस फैसले के लागू होने पर खुशी जाहिर की थी।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई शहरों के नाम बदले गए थे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार ने इससे पहले पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था। वहीं फैजाबाद का नाम अयोध्या हो ही चुका है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया गया था। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम भी रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने की सिफारिश की गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी किया था। यूपी भवन का नाम भी बदला गया था, इसका नया नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने की घोषणा हुई थी।

ज्ञात हो कि अयोध्या में भव्य दीपावली, दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। इस दीपावली पर रिकाॅर्ड दीयों की संख्या होगी। यूपी सरकार ने इस दौरान अयोध्या के विकास के लिए विजन प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत करेगी। यह प्रोजेक्ट 2047 में पूरा होगा।