Breaking News

फेसबुक ने अमेरिका में कैपिटल हिल पर हमला करने वाले संदिग्ध नोहा ग्रीन का अकाउंट किया डिलीट

फेसबुक ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका में कैपिटल हिल पर हमला करने वाले 25 साल के संदिग्ध नोहा ग्रीन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटा दिया है। फेसबुक का कहना है कि यह उसकी नीति है कि खतरनाक व्यक्तियों और संगठन के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को निलंबित कर दिया जाता है। हमले से पहले ग्रीन ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। फेसबुक अक्सर हाई-प्रोफाइल हत्याओं या आतंकवादी घटनाओं में लिप्त संदिग्धों के खातों को हटा देता है।

अकाउंट के डिलीट होने से पहले ग्रीन ने फेसबुक पेज पर कई पोस्ट भी किए थे। जिसमें वह खुद को पूर्व क्रिस्टोफर न्यूपोर्ट यूनिवर्सिटी के छात्र को फर्रखन का अनुयायी बताया था और इस्लाम के नेता लुई प्रकाशन की प्रशंसा पर कई पोस्ट किए। यह दर्द विदारक घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। ग्रीन ने कैपिटल पुलिस अधिकारी बिली इवांस को कथित तौर पर मार डाला। हालांकि बाद में ग्रीन पुलिस की गोली से मारा गया। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना होने से इंकार किया।

अमेरिका में कैपिटल हिल (संसद भवन की इमारत) एक बार फिर शुक्रवार को दहशत में आ गई। यहां 25 वर्षीय नोहा नामक सिरफिरे कार चालक ने पहले तो सुरक्षा बैरियर में टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और जोर-जोर से हंसने लगा। वह हाथ में चाकू लेकर दूसरे अधिकारियों को मारने के लिए आगे बढ़ा लेकिन तब तक उसे गोली मार दी गई। कार चढ़ाने के चलते पुलिस अधिकारी विलियम बिली इवांस की मौत हो गई जबकि दूसरा पुलिस अधिकारी घायल है और उसकी हालत स्थिर है। इवांस की मौत के बाद व्हाइट हाउस के झंडे को आधा झुका दिया गया है।