Breaking News

प्रतिज्ञा यात्रा को PRIYANKA ने दिखायी हरी झंडी, बाराबंकी में ऐसे लगी चुनाव वादों की झड़ी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) से शंखनाद कर दिया है। तीन शहरों से होकर गुजरने वाली प्रतिज्ञा यात्रा को प्रियंका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर प्रियंका गांधी ने वादों का झड़ी लगा दी। बाराबंकी से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञाओं, वचन का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ करने बाराबंकी पहुंची प्रियंका गांधी ने महिलाओं से भी बातचीत की। प्रियंका गांधी बाराबंकी के एक कृषि फार्म में महिला किसानों से उनके कामकाज और उनके रहन-सहन से अवगत हुईं। प्रियंका गांधी ने यह जानने की कोशिश की कि मैं उनकी कामकाजी परिस्थितियों को समझना चाहती हूं कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं और क्या वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं। उन्हांेने लड़की हूं लड़ सकती हूं से आह्वान किया।

20 लाख युवाओं को रोजगार का वादा

बाराबंकी में चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना के कारण आम आदमी के बिगड़े बजट को सुधारने के लिये हर परिवार को 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 20 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। धान और गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रूपये क्विंटल किया जाएगा। प्रियंका वाड्रा लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पहले संकल्प में 2022 के चुनाव में महिलाओं को टिकट बटवारे में 40 प्रतिशत हस्सिेदारी का वादा किया था। 40 फीसदी टिकट महिला प्रत्याशियों को दिया जाएगा।

तीन रूटों से जाएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

पहला रूट- (वाराणसी अवध)
वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मर्जिापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, अमेठी जिले शामिल होगें। इस रूट का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद राजेश, पूर्व विधायक नदीम जावेद करेगें। बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा।

दूसरा रूट

लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चत्रिकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन जिले शामिल होगें। इसका नेतृत्व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी करेंगे।

तीसरा रूट

प्रतिज्ञा यात्रा का तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, विजनैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदांयु, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होगें। इसका नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं लखनऊ से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम् करेंगे।