Breaking News

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भाजपा आईटी सेल ने अखिलेश से पूछे ये सवाल

आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। आगरा पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पुलिस ने पहचान भी कर ली है। आरोपियों के नाम पकंज सिंह, दीपक, मधुकर सिंह, चंद्र प्रकाश और आरिफ खान है। समाजवादी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर 15 जुलाई को आगरा में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गये। नारे लगाने के बाद लोग कार्यकर्ताओं के खिलाफ भड़क गये।

आगरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। ज्ञात हो कि गुरूवार शाम से ही पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। इससे पहले एसपी ने पाकिस्तान नारे लगाये जोने के सामने आते ही जांच के निर्देश दिए थे। नारे लगाने के दौरान कुछ लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तभी किसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद का भी नारा लगा दिया।

क्या पाकिस्तान से चलाई जा रही सपा?
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर समाजावादी पार्टी पर निषाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव से कई सवाल पूछे हैं। कल आगरा में समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ निकाली गई रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। क्या अखिलेश भैया की समाजवादी पार्टी पाकिस्तान से चल रही है? तभी इन्हें ना तो हिंदुस्तान की वैक्सीन पर भरोसा है, ना ही यूपी पुलिस पर।