Breaking News

पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, अब तक 6 गिरफ्तार

पटियाला हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बरजिंदर सिंह को पंजाब पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही चार केस दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं, इनमें 25 लोगों को नामजद किया गया है। पटियाला के IG खविंदर सिंह छीना ने बताया कि कल शाम तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है

बता दें कि पटियाला में काली देवी मंदिर के पास खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव काफी बढ़ गया था। जानकारी के मुताबिक मार्च निकालने के विवाद में दो गुटों झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों में तलवारें चलीं, पत्थरबाजी हुई। इस झड़प में पुलिस समेत कई लोग जख्मी हो गए पाए गए थे। फिलहाल पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।