Breaking News

धनतेरस पर इन विशेष स्थानों पर जरूर जलाये दीपक, मिलेगा गरीबी से छुटकारा

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार धनतेरस का त्यौहार धन धान्य और सुख समृद्धि प्रदान करने वाला त्यौहार है | पौराणिक कथाओ के अनुसार इस दिन धन्वंतरि देवता अपने हाथो में अमृत कलश लिए समुद्र से प्रकट हुए थे | जानकारी के लिए बता दे धन्वंतरि देवता भगवान विष्णु के ही अवतार है | धनतेरस के दिन धन्वंतरि देवता के साथ साथ माँ लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना की जाती है, ताकि माँ लक्ष्मी की कृपा बने | धर्म शास्त्रों में निर्धनता को दूर करने के लिए धनतेरस के दिन कुछ विशेष स्थानों पर दीया जलाने के बारे में बताया गया है | ऐसे में आज हम आपको उन्ही स्थानों के बारे में बताने जा रहे है |
अखंड दीपक
 
 
शास्त्रों के अनुसार गरीबी से छुटकारा पाने के लिए धनतेरस की शाम पूजाघर में अखंड दीपक जलाना चाहिए, ये दीपक दीवाली की रात तक जलता रहना चाहिए | यदि ये दीपक आप भाईदूज तक प्रज्वल्लित रखते है, तो इससे घर में मौजूद वास्तुदोषों से छुटकारा मिलता है | साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है |
ईशान कोण में दीपक
 
 
धनतेरस के दिन घर के ईशान कोण में दीपक जलाना शुभ फल प्रदान करता है | धनतेरस पर आप ईशान कोण में घी का दीपक जलाये | इस दीपक में आप रुई की बत्ती की बजाय लाल रंग के धागे की बत्ती इस्तेमाल करे | साथ ही इसमें थोड़ी केसर भी डाल दे | बता दे इस दीपक को चावल की ढेरी पर ही रखे |
आर्थिक अनुकूलता के लिए
 
 
धनतेरस और दिवाली के दिन आप घर में तेल का एक दीपक जलाये और इसमें दो काली गुंजा डाल दे | इसके बाद गंधक आदि से घर में पूजन करके, घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढेरी बनाये और उस पर दीपक रख दे | ध्यान रहे ये दीपक रातभर जलते रहना चाहिए | सूर्योदय तक जलते रहने पर ये दीपक आर्थिक स्थिति की मजबूती का कारण बनता है |
प्रसन्न होंगे देवी देवता
 
 
देवी देवताओ और पितरो को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दिन आप चांदी की कटोरी में कपूर जलाये | इससे दैहिक, देविक और भौतिक तीनो तापो से मुक्ति प्राप्त होती है | साथ ही अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से घर में अच्छी आत्माये जन्म लेती है |
सुख शांति में वृद्धि
 
 
दिवाली के अगले दिन आप गाय के खुर की मिट्टी या तुलसी की मिट्टी से तिलक करे | इससे सुख शांति में वृद्धि होती है और साथ ही आप अशोक के वृक्ष के नीचे एक दीपक जलाये, ये घर में बरकत लाता है |