Breaking News

देवबंद : व्यापार एवं उद्योग के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल : अशोक गोयल

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। देवबंद नगर के प्रमुख उद्यमी  प्रमोद गर्ग के प्रतिष्ठान बस स्टैंड रोड पर आज व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 6 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यापारी एवं उद्योगों को सुरक्षा एवं सम्मान देने का कार्य किया है। व्यापार एवं व्यापारियों को मजबूत दिशा देने के लिए पूरे भारतवर्ष में सड़कों का जाल केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा लगातार बनाया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन के क्षेत्र में क्रांति पैदा हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में odop एक जिला एक प्रोडक्ट के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में अयोध्या, काशी, प्रयागराज आदि शहरों में विश्व स्तरीय सुविधा के साथ विकास किया जा रहा है। सरकार द्वारा गोवंश पालन  के लिए ₹900 मासिक दिए जा रहे हैं। मोदी के देश और योगी के उत्तर प्रदेश में देश विदेशी निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है उसी क्रम में 10 एवं 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर सम्मिट के लक्ष्य अब बढ़कर 25 लाख करोड़ होने की संभावना है। व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान के प्रभारी नितिन गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष तुषार गर्ग ने कहा कि देवबंद में भी उद्योगों  के विस्तार की काफी गुंजाइश है। यहां के उद्यमियों एवं व्यापारी जिला उद्योग केंद्र सहारनपुर से संपर्क स्थापित कर व्यवसाय संबंधित अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
देवबंद इकाई द्वारा अशोक गोयल को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के कोषाध्यक्ष शुभम मंगल, सचिन शर्मा, मनमोहन गर्ग, अंकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *