Breaking News

देवबंद : मानव कल्याण मंच द्वारा देवीकुंड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सर्दी से बचाव हेतु कंबलो का वितरण किया

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। मानव कल्याण मंच द्वारा देवबंद के देवीकुंड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में नर सेवा नारायण सेवा के सूत्र को अपनाते हुए श्री कृष्ण गौशाला के सभी सेवाकर्ताओं अथार्थ वहां के कर्मचारियों को व संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु कंबलो का वितरण कर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अतिथि आशुतोष गुप्ता संघ जिला कार्यवाह ने अपने संबोधन में कहा कि मानव कल्याण मंच लगातार निर्धनों व असहाय लोगों कि सेवा कर रहा है।
कार्यक्रम के दूसरे अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने मंच के प्रत्येक माह किए जाने वाले सेवा कार्य को मानवता के लिए उच्च सेवा कार्य बताया। मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि निर्धनों व असहाय की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है तथा जरूरतमंदों की सेवा करने से एक आत्म सुख की प्राप्ति होती हैं  जिसको केवल सेवा करने वाला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। मंच के वर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि यह मंच का इस वर्ष का प्रथम सेवा कार्य है तथा मंच प्रत्येक माह सेवा कार्य कर रहा है आने वाले अगले माह फरवरी में मंच दीन- दुखियों की सेवा के लिए अगला कार्यक्रम करेगा और यह प्रक्रिया ईश्वर की कृपा से सतत चलती रहेगी।
मंच के महासचिव सुशील कर्णवाल द्वारा वर्ष भर चलने वाले सेवा कार्य को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश अनेजा, प्रमोद मित्तल, राजकुमार जाटव, यश बंसल, अमित गर्ग, श्याम चौहान, राजू सैनी, शरद गोयल, संजय सैनी, सुनील बंसल आदि उपस्थित रहे।