Breaking News

देवबंद : देवी मेले में चल रहे उप्र: जन कल्याण मंच के सहायता शिविर पर राज्य मंत्री बृजेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
देवबंद। देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में चल रहे उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर पर लोक निर्माण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश कुंवर
बृजेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान चौधरी ओमपाल सिंह, सुशील जाटव, आनंद वर्मा ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को मां बाला सुंदरी देवी का चित्र भेंट किया।
इस मौके पर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच लगातार जनहित के कार्यों में सहयोग और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर उनके सुख-दुख में साथ चला आ रहा है। चौधरी ओमपाल सिंह, रेखा मंडल अध्यक्ष महिला भाजपा, मनीषा ने मेले में चल रहे खामियों से राज्य मंत्री बृजेश सिंह को अवगत कराया। इस दौरान सुनित कश्यप देहात मंडल अध्यक्ष, बबली, विपिन गर्ग नगर अध्यक्ष, अरूण गुप्ता, विकास त्यागी, मनीषा, डॉ. रामकरण, सुशील जाटव, शिवकुमार कश्यप, रेखा, आलोक खटीक, नरेश प्रधान, जोगिन्द्र आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।