Breaking News

देवबंद : जी-20 की अध्यक्षता करना गौरव का पलः– श्रीमति शुभलेश शर्मा

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। श्रीमति शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा सहारनपुर ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हमारे लिए एक बड़े अवसर के रूप में आई है। हमें इस अवसर का पूरा उपयोग करना चाहिए और वैश्विक भलाई व विश्व कल्याण पर ध्यान देना चाहिए। चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता हो या सतत विकास, भारत के पास चुनौतियों से संबंधित समाधान हैं। हमने एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की जो थीम दी है, वह हमारी वसुधैव कुटुम्बकम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बीते कुछ साल में इस तरह से भारत लगातार वैश्विक मंचों पर बेहतर करता आ रहा है और 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य के साथ निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। हाल ही में सऊदी में हुए सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आने से समुदायों को संकट से सामूहिक रूप से और आत्मविश्वास के साथ लड़ने में मदद मिलेगी। हमारे ग्रह पृथ्वी के प्रति भरोसे की भावना हमें स्वस्थ और समग्र जीवन शैली के लिए प्रेरित करेगी। जी-20 ऑफ अंतरर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरर्राष्ट्रीय मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अति शासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा आगे भी निभाता रहेगा। इससे हमारे देश में युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलते रहेंगे और हमारा देश तरक्की भी करेगा।