Breaking News

दूल्हे को देख बिफरी दुल्हन, कहा- चाहे जो हो जाए नहीं करूंगी शादी

यूपी के बदायूं में शादी की रस्में निभाते समय दुल्हन काे कुछ ऐसा नजर आ गया कि वो फेरों पर से उठकर खड़ी हो गई। जिसके बाद उसने दूल्हे से शादी करने से साफ़ साफ़ मना कर दिया। दुल्हन के मना करते ही दोनो पक्ष के रिश्तेदार समेत और भी मेहमान सकते में आ गए। जिसके बाद उन्होंने दुल्हन को मनाने का बहुत प्रयास किया मगर, वह नहीं मानी। जिसके बाद बारात हो बैरंग लौटना पड़ा।

घटना कोतवाली इलाके के माला उझानी कोतवाली के मानकपुर गांव की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता कासगंज के गांव गढ़ी पिचाई के रहने वाले एक युवक से तय कर दिया था। रिश्ता तय होने के बाद जिस दिन शादी की तारीख तय हुई उस दिन बैंडबाजों के साथ दूल्हा बरात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। बारात आने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों का जमकर स्वागत किया। जिसके बाद शादी की रस्में भी निभाई जाने लगी।

सुबह सुबह फेरे की रस्म निभाने की बारी आई तो दूल्हा दुल्हन को बुलाया गया। फेरों की रस्म निभाने से पहले ही दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। दुल्हन ने दूल्हे की एक आंख छोटी बताकर फेरे लेने से मना कर दिया। यह सुन सब हैरान रह गए। जहां शादी हो रही थी वहां बैठे लोग सन्न रह गए और कुछ पलों के लिए सन्नाटा छा गया। जिसके बाद दोनों परिवारों के लोगों ने दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया।

मगर दुल्हन ने मानने से मना कर दिया। बहुत देर तक मान मनौव्वल चलने के बाद सुबह मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने लड़की का पक्ष जानने के लिए उससे बातचीत की। जिस पर लड़की ने लड़के की आंख छोटी होने से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया। इसके बाद बारात वापस लौट गयी।