Breaking News

दुल्हन लाने नेपाल से रिक्शे से यूपी पहुंचा दूल्हा, निकाह कर ले…!

भारत -नेपाल के बीच विवाद के बावजूद दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध कितने मजबूत हैं एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए रिक्शे से भारत पहुंचा। दरअसल कोरोना के बाद से ही भारत-नेपाल सीमा सील है। इसलिए कोई साधन नहीं चल रहा है। रिक्शे पर पहुंचे दूल्हे की चर्चा बहराइच में हर ओर हो रही है।

नेपाल के रफीक का निकाह उत्तर प्रदेश के बहराइच के रुपईडीहा में रहने वाली एक लड़की से होना था। रफीक ने बताया कि कई दिनों से साधन की तलाश कर रहा था पर कोई जुगाड़ नहीं चला। निकाह टालना उचित नहीं था इसलिए मैंने सोचा कि जाना है तो जाना है। मैं रिक्शा लेकर चल दिया। खुशी हूं कि निकाह हो गया। रिक्शे से ही अपनी दुल्हन को लेकर जा रहा हूं।

आपको दें कि नेपाल देश का भारत से रोटी-बेटी का संबंध है और दोनों देश में रहने वाले लोगों की रिश्तेदारियां हैं। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद दोनों देशों की सीमाएं भी सील हैं, जिससे आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि दुल्हा-दुल्हन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार कराया। बॉर्डर बंद होने की वजह से दोनों देश में रहने वाले स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस बीच नेपाल के स्थानीय लोग भी नेपाल सरकार से लगातार भारत से लगी सीमा को खोलने की मांग कर रहे हैं।