Breaking News

डेढ़ महीने में 11वीं बार कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती, बड़े खतरे का संकेत

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से देशभर की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच तमाम राज्य सरकारे भी आर्थिक संकट का सामना कर रही है। जिसके चलते राज्य सरकार अब केंद्र सरकार से मदद की मांग कर रही है लेकिन इस बीच झारखंड सरकार के हाथ खजाना लग गया है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी खान में सोने का भंडार मिला है। सरकार को इस खान से लगभग 250 किलो सोने का भंडार मिला है। जिसके बाद अब भूगर्म सर्वेक्षण विभाग ने इसकी रिपोर्ट भी खान सचिव को सौंप दी है।

भारतीय भूगर्म सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूबकर सिद्दीकी को सोने का भंडार पर एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि भीतरडारी खान में 250 किलो सोने का भंडार है। रिपोर्ट में कहा गया कि झारखंड देश के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य की संभावना के रूप में विकसित हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और परासी में सोने के भंडार की जानकारी मिली थी। इसके अलावा में प्रदेश में सात जगहों पर सोने के संकेत मिले है। आने वाले दिनों में वहां पर भी खोज की जाएगी।

वहीं, रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि रांची समेत कई जगहों पर सोने की खोज सालों से चल रही है। कई स्थानों पर स्वर्णरेखा नदी के बालू से भी सोने के कण छानने का काम चल रहा है। वहीं खान में सोना मिलने का बाद अब राज्य सरकार इसकी नीलामी में जुट गई है। इस खान की नीलामी से राज्य सरकार को सीधा 120 करोड़ रुपये का फायदा होगा। बता दें कि इस खान में अलग-अलग गुणवत्ता वाले सोने की जानकारी मिली है।