Breaking News

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है। ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया।

पीटीआई के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था।

सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइविंग सीट पर महिला थी। साइड सीट पर मिस्त्री बैठे थे। पीछे दो लोग और बैठे थे। हादसा इतना भयानक थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।